आदित्येश्वर शरण सिंह देव को रचनात्मक कांग्रेस, छत्तीसगढ़ का मुख्य क्षेत्रीय आयोजक नियुक्त किया गया



आदित्येश्वर शरण सिंह देव को रचनात्मक कांग्रेस, छत्तीसगढ़ का मुख्य क्षेत्रीय आयोजक नियुक्त किया गया

रायपुर। रचनात्मक कांग्रेस, छत्तीसगढ़ के संगठनात्मक विस्तार एवं जनसरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से श्री आदित्येश्वर शरण सिंह देव को मुख्य क्षेत्रीय आयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है। संगठन से जुड़े नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री सिंह देव के नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव एवं जनसेवा के प्रति समर्पण से रचनात्मक कांग्रेस को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन प्रदेशभर में और अधिक प्रभावी रूप से कार्य करेगा।

नवनियुक्त मुख्य क्षेत्रीय आयोजक श्री आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा करते हुए विश्वास जताया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से रचनात्मक कांग्रेस, छत्तीसगढ़ को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments