"नई सोच, सशक्त संगठन और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ खिरेन्द्र जायसवाल ने जिला अध्यक्ष पद के लिए मांगा युवा साथियों का समर्थन"


"नई सोच, सशक्त संगठन और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ खिरेन्द्र जायसवाल ने जिला अध्यक्ष पद के लिए मांगा युवा साथियों का समर्थन"


सक्ती। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में युवा कांग्रेस जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) के जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी खिरेन्द्र जायसवाल ने युवा साथियों से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर समर्थन एवं सहयोग की अपील की है।
खिरेन्द्र जायसवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, प्रत्येक युवा कार्यकर्ता को सम्मान दिलाना और युवाओं की आवाज़ को संगठन में प्रभावी स्थान दिलाना है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा, नई सोच और मजबूत नेतृत्व के साथ आगे बढ़ाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने जिले के सभी युवा कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक साथियों तक पहुंचकर उनके पक्ष में मतदान सुनिश्चित करें तथा संगठन को मजबूत बनाने के इस अभियान में सहभागी बनें।
खिरेन्द्र जायसवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि युवा साथियों के स्नेह, विश्वास और सहयोग से युवा कांग्रेस जिला सक्ती को एक नई दिशा और नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सम्मान और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही उनके अभियान का मूल उद्देश्य है।
"नई सोच • सशक्त संगठन • उज्ज्वल भविष्य" के संकल्प के साथ उन्होंने सभी युवा साथियों से समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि "आपका एक-एक वोट संगठन के बेहतर भविष्य की नींव बनेगा।"


खिरेन्द्र जायसवाल
जिलाध्यक्ष प्रत्याशी
युवा कांग्रेस, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)

Post a Comment

0 Comments