भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त होने पर संतोष सोनवानी ने जताया आभार
रायपुर/छत्तीसगढ़। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा श्री संतोष सोनवानी को भारतीय जनता पार्टी (पंचायत प्रकोष्ठ), छत्तीसगढ़ का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।
इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर श्री सोनवानी ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन पर व्यक्त किया गया यह विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे संगठन की रीति-नीति, राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के संकल्प को लेकर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करेंगे तथा पंचायत स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
श्री संतोष सोनवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन विस्तार एवं जनसेवा के कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने इस नियुक्ति के लिए पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों का पुनः हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर पूर्णतः खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
0 Comments