छत्तीसगढ़ के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग एवं बोर्डों में नई नियुक्तियाँ, जनसेवा और सुशासन को मिलेगी नई मजबूती....


छत्तीसगढ़ के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग एवं बोर्डों में नई नियुक्तियाँ, जनसेवा और सुशासन को मिलेगी नई मजबूती

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समितियों एवं अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर प्रशासनिक एवं सामाजिक संस्थाओं को नई ऊर्जा प्रदान की है। इन नियुक्तियों को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सुशासन, सामाजिक समावेशन और विकासोन्मुख प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
जारी आदेशों के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर श्री गौरीशंकर श्रीवास तथा सदस्य पद पर श्री देवशरण सेन की नियुक्ति की गई है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में डॉ. श्रीमती ममता साहू को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पद पर श्री रामलाल चौहान, उपाध्यक्ष पद पर श्री वेदराम मनहरे तथा सदस्य के रूप में श्री सौरभसिंह जागृत, श्री दुर्गा महेश्वर एवं श्री दयावंत धर बांधे की नियुक्ति की गई है।
छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर श्री आनंद निषाद तथा सदस्य पद पर श्री नेतराम निषाद, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मण्डल, रायपुर के अध्यक्ष पद पर श्री राजेश कुमार राजपूत एवं सदस्य पद पर श्रीमती सुमन मुथा को दायित्व सौंपा गया है।
वहीं शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर श्री राजेन्द्र नायक तथा सदस्य के रूप में श्री बसंत पटेल, श्री प्रेमलाल पटेल, श्री संतोष पटेल एवं श्री प्रेम पटेल की नियुक्ति की गई है।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष पद पर श्री सुधीर गौतम, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य पद पर श्री मनमथ नाथ शर्मा, तथा छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के सदस्य पद पर श्रीमती प्रसन्ना अवस्थी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर डॉ. जे.पी. शर्मा, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष पद पर श्री किशोर महानंद, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पद पर श्री आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज) तथा छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष पद पर श्री मंगल दास ठाकुर को नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों पर सभी नव-नियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया गया है कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं जनसेवा की भावना के साथ करेंगे। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक प्रतिबद्धता से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी तथा प्रदेश में सुशासन, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास का लक्ष्य और अधिक सशक्त होगा।
विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने की दिशा में ये नियुक्तियाँ प्रशासनिक दक्षता, सामाजिक सहभागिता और जनविश्वास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाला महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।

Post a Comment

0 Comments