आकाश शर्मा के नेतृत्व में "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस भवन बिलासपुर में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न...


आकाश शर्मा के नेतृत्व में "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस भवन बिलासपुर में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

बिलासपुर। आगामी 12 जुलाई को बिलासपुर के यश पैलेस में आयोजित होने वाले "छात्रों की गूंज" छात्र संवाद कार्यक्रम की तैयारियों एवं सफल आयोजन को लेकर कार्यक्रम संयोजक आकाश शर्मा के नेतृत्व में आज कांग्रेस भवन, बिलासपुर में एनएसयूआई एवं जिला युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुधांशु मिश्रा एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र गंगोत्री की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्धारण तथा अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। इस संवाद का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं, सुझावों, आकांक्षाओं एवं अधिकारों को राष्ट्रीय मंच तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना है।
बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजक आकाश शर्मा ने कहा कि "छात्रों की गूंज" युवाओं और विद्यार्थियों की आवाज़ को मजबूती देने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अपने विचार साझा करने की अपील की।

बैठक में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस परिवार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

आकाश शर्मा
संयोजक – "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम
बिलासपुर

Post a Comment

0 Comments