BIG BREAKING | राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला गरमाया
युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का भाजपा पर तीखा हमला
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने केंद्र सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आए तथ्यों के अनुसार महाकुंभ के दौरान राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती के लिए ट्रस्ट की सिफारिश पर अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति की गई, जिनमें कथित तौर पर ऐसे लोगों को शामिल किया गया जिन्हें बैंकिंग या कैश काउंटिंग का कोई अनुभव नहीं था।
आकाश शर्मा ने आरोप लगाया कि यदि यह पूरा मामला सही है तो यह करोड़ों रामभक्तों की आस्था के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल पूछते हुए कहा—
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले पर अपनी चुप्पी कब तोड़ेंगे?
• कथित अनियमितताओं के बावजूद संबंधित ट्रस्ट के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?
• मामले में नाम सामने आने वाले जिम्मेदार लोगों से पूछताछ और कानूनी कार्रवाई कब होगी?
• क्या सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है या फिर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करेगी?
आकाश शर्मा ने कहा कि देश की धार्मिक आस्था किसी भी राजनीतिक संरक्षण से ऊपर है और यदि राम मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर चढ़ावे में अनियमितता के आरोप लगे हैं, तो सच्चाई सामने लाना सरकार और जांच एजेंसियों की जिम्मेदारी है।
"राम के नाम पर राजनीति नहीं, रामभक्तों की आस्था का सम्मान और पारदर्शिता चाहिए।" — आकाश शर्मा
0 Comments