छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, रायपुर में कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत....


‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, रायपुर में कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत

रायपुर। बिलासपुर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इमरान प्रतापगढ़ी का रायपुर आगमन पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीयता और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री इमरान प्रतापगढ़ी का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

स्वागत अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आमीन मेमन, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के संयोजक आकाश शर्मा तथा प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सुबोध हरितवाल सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी बिलासपुर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों एवं युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर छात्र-युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह है।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि श्री इमरान प्रतापगढ़ी का छत्तीसगढ़ आगमन युवाओं और छात्रों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करेगा। रायपुर आगमन पर कांग्रेसजनों ने उनका हार्दिक स्वागत करते हुए सफल छत्तीसगढ़ प्रवास की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments