छात्रों की गूंज” में उमड़ा युवाओं का उत्साह, आकाश शर्मा ने राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का किया भव्य स्वागत एवं जोरदार अभिनंदन...


“छात्रों की गूंज” में उमड़ा युवाओं का उत्साह, आकाश शर्मा ने राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का किया भव्य स्वागत एवं जोरदार अभिनंदन

बिलासपुर। बिलासपुर के यश पैलेस में आयोजित “छात्रों की गूंज” छात्र संवाद कार्यक्रम में छात्र-युवाओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी का कार्यक्रम संयोजक आकाश शर्मा ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान उपस्थित छात्र-युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरा कार्यक्रम स्थल जोशपूर्ण माहौल में सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए शिक्षा, रोजगार, भविष्य की चुनौतियों और युवाओं के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों की बातों और सवालों को गंभीरता से सुना तथा युवा शक्ति को देश और समाज के निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण ताकत बताया।
“छात्रों की गूंज” के संयोजक आकाश शर्मा ने कहा कि यह अभियान छत्तीसगढ़ के छात्र-युवाओं की आवाज, समस्याओं और आकांक्षाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने का प्रयास है। प्रदेश के प्रत्येक छात्र की आवाज को मजबूती से उठाना और शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना इस अभियान का मूल उद्देश्य है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी. एस. सिंह देव जी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव जी, बिलासपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सिद्धांशु मिश्रा जी एवं बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र गंगोत्री जी सहित प्रदेश युवा कांग्रेस, एनएसयूआई तथा “छात्रों की गूंज” एक्शन टीम के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में छात्रों की व्यापक सहभागिता और उत्साह ने आयोजन को ऐतिहासिक एवं यादगार बना दिया। छात्र-युवाओं ने खुलकर अपनी बात रखी और संवाद कार्यक्रम की सराहना की।

“छात्रों की आवाज को मंच, उनके अधिकारों को ताकत—यही है छात्रों की गूंज।”

Post a Comment

0 Comments