भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डेय को जन्मदिवस पर नागेश्वर गायकवाड़ ने दी शुभकामनाएँ...


भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डेय को जन्मदिवस पर नागेश्वर गायकवाड़ ने दी शुभकामनाएँ

रायपुर, 7 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री (प्रदेश मुख्यालय प्रभारी) एवं आरंग के पूर्व विधायक आदरणीय डॉ. नवीन मारकण्डेय के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री नागेश्वर गायकवाड़ ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
श्री गायकवाड़ ने कहा कि डॉ. नवीन मारकण्डेय एक कुशल संगठनकर्ता, दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता एवं समर्पित जनसेवक हैं। उनका सरल व्यक्तित्व, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार तथा संगठन को सशक्त बनाने के लिए किया जा रहा सतत प्रयास प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी का संगठन निरंतर मजबूत हुआ है तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास की भावना को नई ऊर्जा मिली है।

उन्होंने कहा कि डॉ. मारकण्डेय का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनका अनुभव एवं नेतृत्व प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और युवा पीढ़ी को संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है।
श्री गायकवाड़ ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि आदरणीय डॉ. नवीन मारकण्डेय को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें तथा उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद सदैव कार्यकर्ताओं पर बना रहे।
उन्होंने जन्मदिवस के अवसर पर पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामना की।

नागेश्वर गायकवाड़
प्रदेश कार्य समिति सदस्य
भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़

Post a Comment

0 Comments