इतिहास गवाह है, विकास की नींव कांग्रेस ने रखी, भाजपा केवल फीता काट रही है" — 'जिला संवाद' में डॉ. शिवकुमार डहरिया का जवाब, युवा कांग्रेस सदस्य साकेत जांगड़े का तीखा पलटवार...


"इतिहास गवाह है, विकास की नींव कांग्रेस ने रखी, भाजपा केवल फीता काट रही है" — 'जिला संवाद' में डॉ. शिवकुमार डहरिया का जवाब, युवा कांग्रेस सदस्य साकेत जांगड़े का तीखा पलटवार..

रायपुर। हरिभूमि समूह एवं INH 24 के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी द्वारा आयोजित 'जिला संवाद' कार्यक्रम में प्रदेश के विकास, सुशासन और राजनीतिक उपलब्धियों को लेकर पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया तथा पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आरंग विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का श्रेय डॉ. शिवकुमार डहरिया अपने कार्यकाल से जोड़कर प्रस्तुत करते हैं।

इस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बेबाक जवाब देते हुए कहा कि "आरंग विधानसभा की बात ही क्यों करें, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पूरे छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए हैं। सड़क, नाली, पुल-पुलिया, सिंचाई नहरें, पेयजल योजनाएं, नगरीय विकास और आधारभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार कांग्रेस सरकार ने किया। जिन कार्यों की योजना कांग्रेस सरकार ने बनाई, जिन्हें स्वीकृति दी और पूरा कराया, आज उन्हीं का लोकार्पण कर भाजपा अपनी उपलब्धि बता रही है।"

डॉ. डहरिया ने कहा कि विकास के दस्तावेज, सरकारी रिकॉर्ड और जनता की याददाश्त इस बात की गवाह है कि प्रदेश में अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए। उन्होंने कहा कि इतिहास को बदला नहीं जा सकता।

इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के सदस्य साकेत जांगड़े ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेता अक्सर पूछते हैं कि "कांग्रेस ने क्या किया?" जबकि देश और प्रदेश का विकास स्वयं इसका सबसे बड़ा उत्तर है।

साकेत जांगड़े ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों की कर्जमाफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना जैसी जनहितकारी योजनाओं के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सिंचाई, नगरीय विकास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि डॉ. शिवकुमार डहरिया के मंत्री कार्यकाल में नगरीय प्रशासन विभाग ने उल्लेखनीय कार्य किए, जिनकी राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना हुई।

साकेत जांगड़े ने आरोप लगाया कि "कांग्रेस ने देश और प्रदेश को बनाने का काम किया, जबकि वर्तमान केंद्र सरकार सार्वजनिक परिसंपत्तियों के निजीकरण और विनिवेश की नीति पर आगे बढ़ रही है। भाजपा को यदि अपनी उपलब्धियां बतानी हैं तो अपने कार्यकाल में किए गए नए कार्यों का हिसाब देना चाहिए, न कि पूर्ववर्ती सरकारों के विकास कार्यों का श्रेय लेना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि विकास का मूल्यांकन भाषणों से नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देने वाले कार्यों से होता है। जनता सब देख रही है और विकास का वास्तविक इतिहास भी जानती है। आने वाले समय में जनता तथ्यों के आधार पर अपना निर्णय देगी।

Post a Comment

0 Comments